गोपाल मंदिर में आज से होगा हरि कीर्तन
इंदौर| राजबाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में पुरुषोत्तम मास 16 मई से 13 जून तक मनाया जाएगा। इसमें प्रतिदिन पं. रमेश कानडकर का हरिकीर्तन होगा। कीर्तन प्रतिदिन दोपहर 3.30 से शाम 5.30 बजे तक और 24 मई से 2 जून तक दोपहर 2 से 3.30 बजे तक होगा।
एलआईजी स्थित सार्वजनिक प्राचीन पंचदेव मंदिर में 16 मई से पुरुषोत्तम मास में विभिन्न अनुष्ठान व धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन होंगे। मंदिर की मुख्य पुजारी गुरुमाता रमा ने बताया मंदिर में प्रतिदिन जप और अनुष्ठान होंगे। उधर, महालक्ष्मी उपासना मंडल द्वारा 16 मई से 13 जून तक सामूहिक पुरुषसूक्त आवर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से गैस हाउस रोड स्थित थांदलेकर स्मृति उपासना स्थल पर किया जाएगा। उधर, मोक्षदायी भागवत कथा का आयोजन 16 से 23 मई तक स्नेहलतागंज स्थित हरि निवास परिसर में होगा। महेश विजपुरिया ने बताया बुधवार सुबह 10 बजे कलशयात्रा निकाली जाएगी।