यशवंतगंज में सुधारस पान महोत्सव आज से
इंदौर| पुरुषोत्तम मास पर श्रीकृष्ण वल्लभ स्वरूपामृत सुधारस पान महोत्सव का आयोजन 16 से 24 मई तक गोवर्धननाथ मंदिर प्रांगण, यशवंतगंज में गोस्वामिनी रुक्मिणी और पीठाधीश्वर गोस्वामी कल्याणराय महाराज के सान्निध्य में मनाया जाएगा। महोत्सव भागवत नित्य पाठ मंडल और वैष्णव मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में होगा। गोस्वामी वागधीश बाबा प्रतिदिन शाम 4.30 बजे से भक्तों को आशीर्वचन देंगे।