पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चांद दिखा तो मुस्लिम समाज का रमजान महीना आज से, नहीं दिखा तो 18 को होगा पहला रोजा

चांद दिखा तो मुस्लिम समाज का रमजान महीना आज से, नहीं दिखा तो 18 को होगा पहला रोजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| बुधवार को चांद दिखा तो मुस्लिम समाज की इबादत का पवित्र माह रमजान शुरू हो जाएगा। इस दिन रमजान की पहली रात होगी और पहला रोजा 17 मई को होगा। शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने बताया बुधवार को चांद नहीं दिखा तो 17 से मुस्लिम समाज के रमजान शुरू होगा और पहला रोजा 18 को होगा। रमजान में पूरे माह समाज के लोग रोजे रख इबादत करेंगे।

बोहरा समाज के लोगों ने रखा पहला रोजा- बोहरा समाज का रमजान माह शुरू हो गए। समाज के लोगों ने मंगलवार को पहला रोजा रखा। सेहरी के बाद रोजा शुरू हुआ। मसजिदों में इबादत की। शाम को इफ्तारी मसजिदों में ही हुई। 5 जून को रमजान की शबे कद्र होगी, जिसमें समाजजन पूरी रात इबादत करेंगे।

खबरें और भी हैं...