पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमपीसीए ने संविधान समिति की बैठक गोपनीय रखी सदस्यों से लेकर वर्किंग कमेटी तक ने साधी चुप्पी

एमपीसीए ने संविधान समिति की बैठक गोपनीय रखी सदस्यों से लेकर वर्किंग कमेटी तक ने साधी चुप्पी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने मंगलवार शाम 4 बजे होलकर स्टेडियम में संविधान समिति की बैठक की। इसमें समिति के छह से अधिक सदस्य उपस्थित थे। सभी ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर चर्चा की, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इस समिति की बैठक को लेकर सदस्यों से लेकर एमपीसीए वर्किंग कमेटी तक ने चुप्पी साध ली है।

सूत्रों के अनुसार इसकी प्रमुख वजह हाल ही में एमपीसीए में संविधान समिति की बैठक को लेकर उठे विवाद और सामने आई विविध सदस्यों की चिट्ठी और ड्राफ्ट है। इसके चलते सभी को बैठक शुरू होते ही बोल दिया गया कि कोई भी सदस्य यहां की बात, बाहर लीक नहीं करेगा। बैठक को गोपनीय रखने के लिए सभी को सख्त निर्देश दिए गए। संस्था की छवि खराब होने सहित अन्य बातों का हवाला भी दिया गया। बैठक में लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर बात करने के साथ यह तय हुआ कि बैठक आगे जारी रखें।

खबरें और भी हैं...