भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह आज आएंगे
इंदौर| नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह बुधवार को इंदौर आएंगे। समन्वयक शंकर लालवानी ने बताया सिंह रैली के रूप में बड़ा गणपति मंदिर से निकलेंगे। यहां से टोरी कॉर्नर, मल्हारगंज, गौराकुंड होते हुए राजबाड़ा पहुंचेंगे। वहां शाम 7 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 40 से अधिक मंचों से उनका स्वागत होगा। इससे पहले सांवेर विधानसभा क्षेत्र और दो नंबर के कार्यकर्ता मिलेंगे। शाम को पार्टी कार्यालय पर बैठक लेंगे।