संघ का 20 दिनी प्रशिक्षण वर्ग आज से
इंदौर| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रशिक्षण वर्ग इंदौर में 16 मई से आयाेजित किया जाएगा। धार रोड स्थित निजी स्कूल में होने वाला 20 दिनी वर्ग 6 जून तक चलेगा। संघ के प्रशिक्षण वर्ग के पालक एवं सह विभाग कार्यवाह पवन तिवारी ने बताया सामाजिक समरसता का एक अलग उदाहरण इस आयोजन में देखने को मिलेगा। अलग-अलग समाजों की महिलाएं हर दिन आयोजन स्थल पर पहुंचकर करीब 4 हजार रोटियां बनाएंगी।