- Hindi News
- National
- यूनिवर्सिटी में हजार रुपए शुल्क लेकर दोबारा रिव्यू करवाए जाने पर ईसी ने फिर ली आपत्ति
यूनिवर्सिटी में हजार रुपए शुल्क लेकर दोबारा रिव्यू करवाए जाने पर ईसी ने फिर ली आपत्ति
इंदौर| देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोबारा रिव्यू की व्यवस्था लागू कर दी है। इसी व्यवस्था पर पहले कार्यपरिषद आपत्ति ले चुकी है। विवाद के बाद इसे खारिज कर दिया था। अब दोबारा इसे लागू किया गया है, जिस पर बहस शुरू हो गई है।
मंगलवार को कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ ने जनसुनवाई में कहा कि यूनिवर्सिटी ने यह नया सिस्टम लागू कर दिया है। इसके तहत कोई छात्र रिव्यू से संतुष्ट नहीं है तो वह हजार रुपए जमा करवाकर दोबारा रिव्यू करवा सकता है। दो शिक्षक कॉपी जांचेंगे। अगर अंक नहीं बढ़ते हैं तो छात्र को हजार रुपए नहीं लौटाए जाएंगे। इस फैसले पर विवाद इसलिए बढ़ गया है कि कुलपति बनने के बाद डॉ. धाकड़ ने सेकंड रिव्यू सिस्टम लागू किया था। तब 500 रुपए शुल्क लेकर रिव्यू होता था। यह शुल्क सामान्य रिव्यू की तुलना में दोगुना था। यह प्रस्ताव कार्यपरिषद की बैठक में रखा, पर मान्य नहीं किया गया।