समधी पर हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
इंदौर| छह माह से मायके में रह रही बेटी के ससुराल वालों से बात करने गए पिता पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाले समधी पर पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। कनाड़िया टीआई मांगीलाल चौहान ने बताया कि घटना सोमवार को श्रीजी वैली में हुई। महेंद्र सिंह ने अपनी बेटी निकिता की शादी नरेंद्र के बेटे शिवेंद्र से सालभर पहले की थी। विवाद के बाद बेटी अपने मायके आ गई थी और यहीं रह रही थी। पति-प|ी के बीच हुए झगड़े को खत्म करने के लिए महेंद्र सिंह का परिवार नरेंद्र सिंह के यहां बात करने गया था। उनमें कहासुनी हुई तो नरेंद्र ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक उन पर तान दी।