श्रमोदय आवासीय स्कूल की प्रवेश परीक्षा 20 को
इंदौर| प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय की कक्षा- छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए 20 मई को सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा आयोजित यह परीक्षा सभी जिला-स्तरीय परीक्षा केंद्रों में होगी। इसमें करीब 18 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।