विशिष्ट विद्यालयों में प्रवेश का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित
इंदौर| जनजातीय कार्य विभाग के विशिष्ट विद्यालयों में कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जा चुके हैं। वेबसाइट https://www.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। विद्यार्थियों की अंतिम चयन सूची जारी करने के लिए सभी विद्यार्थियों की पांचवीं और आठवीं के प्राप्तांक प्रतिशत की एंट्री होना है।