मंगेतर से मिलने आए युवक के वाहन में आग लगाई
जबरन कॉलोनी में मंगेतर से मिलने आए पाटनीपुरा क्षेत्र के एक युवक के दोपहिया वाहन में कुछ बदमाशों ने आग लगा दी। देर रात को ही मंगेतर के परिजन युवक के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई।
रावजी बाजार पुलिस के अनुसार घटना मोहनलाल पिरोरे के यहां हुई। उनकी बेटी नेहा ने बताया उसका मंगेतर ललित रोशन निवासी जीवन की फैल (पाटनीपुरा) अपने दोपहिया वाहन (एमपी 09 एस आर 9969) से उनके घर मिलने आया था। रात में वह घर पर ही रुका था तभी करीब दो बजे किसी ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी पेट्रोल डालकर जला दी। लपटें देख परिजन बाहर आए और पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक गाड़ी पूरी जल चुकी थी। नेहा का आरोप है कि उसके घर के पीछे रहने वाले नीलेश नामक युवक ने आग लगाई। उसने बताया वह कुछ देर पहले वहीं आसपास घूम रहा था। उससे उनका लेन-देन का पुराना विवाद है।