चोरी का ट्रक कंजर गिरोह को देने जा रहा था, पकड़ाया
इंदौर | तेजाजी नगर इलाके से कुछ दिन पहले चोरी ट्रक मिल गया। टीआई गिरीश कवरेती ने बताया 9 मई को हमीद पिता मुबीन ने ट्रक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने जय अम्बे ढाबे सिमरोल के पास ट्रक को रोका। जिसे नवाब (28)पिता रमजान खान निवासी कोयला मोहल्ला, खातेगांव चला रहा था। उसे पकड़कर पूछा तो उसने वह ट्रक कंजर गिरोह धानी घाटी को देने जा रहा था।