- Hindi News
- National
- स्कीम 74 में वकील ने किया पत्नी और बच्चे को घासलेट डाल जलाने का प्रयास, लोगों ने बचाया
स्कीम 74 में वकील ने किया पत्नी और बच्चे को घासलेट डाल जलाने का प्रयास, लोगों ने बचाया
इंदौर| मंगलवार देर रात एक वकील ने प|ी व बच्चे को घासलेट डालकर जलाने का प्रयास किया। विजय नगर पुलिस के मुताबिक स्कीम 74 में रहने वाले हाई कोर्ट वकील अमित पुरोहित ने नशे की हालत में यह कदम उठाया। शोर सुन आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद करने पहुंचे, वहीं डायल-100 को सूचना दी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची और नशे की हालत में वकील को थाने ले आई, लेकिन वह वहां भी हंगामा करता रहा। उसे समझाने का काफी प्रयास करती रही। वहीं रात में ही वकील के परिजनों को भी सूचना देकर थाने बुलवाया। वकील ने ऐसा क्यों किया फिलहाल पता नहीं चल सका।