पब से निकले युवकों ने शो-रूम में की तोड़फोड़
इंदौर| भंवरकुआं क्षेत्र में एक पब से निकले कुछ युवकों ने कार शो-रूम में तोड़फोड़ की। पुलिस के मुताबिक रुक्मणी मोर्ट्स नेक्सा शो-रूम के ऑपरेशन हेड जितेंद्र मेहता ने बताया कि बिल्डिंग में कायरों पब बना है। रात में पब से 15-20 युवक नशे में नीचे उतरे और किसी बात पर विवाद करने लगे। उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। इससे शो-रूम की तीन कारों को नुकसान हुआ। घटना के बाद लोग जमा हुए तो वे इको स्पोटर्स कार में भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। गाड़ी नंबर के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।