युवक-युवती ने की जहर खा जान देने की कोशिश
इंदौर| नंदा नगर बीमा अस्पताल के गेट पर मंगलवार देर रात युवक-युवती ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को एमवाय में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक युवक का नाम भवानी श्रीवास व युवती का शीतल सोनी है। युवती विदिशा की रहने वाली है। वह विदिशा में पति से विवाद के बाद तलाक देकर युवक के पास आ गई थी। उसे वह अपना प्रेमी बता रही है।