लापता युवती को एक सप्ताह में करें पेश: कोर्ट
इंदौर| लगभग 20 दिन से लापता एक युवती को लेकर दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने लसूड़िया पुलिस को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह में युवती को तलाश कर पेश किया जाए। अधिवक्ता मोहनसिंह चंदेल के मुताबिक पुलिस ने पायल नामक युवती की गुमशुदगी दर्ज कर रखी है, लेकिन उसकी तलाश नहीं कर रही है। इस पर हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई गई थी। परिवार को शक है कि संंतोष पटेल नामक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया है।