पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गनमैन लेकर सीएसपी की शादी के कार्ड भी बांट चुकी है सोनाली

गनमैन लेकर सीएसपी की शादी के कार्ड भी बांट चुकी है सोनाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस अधिकारियों की बहन बताकर 10 साल पुलिस विभाग की वीवीआईपी सुविधा लेने वाली सोनाली शर्मा के मामले में उसके ड्राइवर कौशल शर्मा और गनमैन धर्मेंद्र जाट के बयानों में कई तरह के नए खुलासे सामने आए हैं। सोनाली इंदौर में एडीजी पवन श्रीवास्तव के संपर्क में रहने के अलावा भोपाल में भी पुलिस के ड्राइवर और गनमैन के साथ उनके भोपाल स्थित निवास पर मिलने जा चुकी है। वहीं संयोगितागंज सीएसपी ज्योति उमठ की शादी के कार्ड भी उसने गनमैन और ड्राइवर को लेकर बांटे हैं। इसके अलावा छोटी ग्वालटोली टीआई संजू कामले को फोन कर होटल प्रेसिडेंट पैलेस और सेंट्रल माॅल में कई तरह की दावतें की हैं। वहीं एसपी पश्चिम विवेक सिंह की जांच रिपोर्ट एडीजी अजय शर्मा ने पुलिस मुख्यालय को भेज दी है, लेकिन सोनाली से संपर्क में रहे रिटायर्ड डीजी लोकायुक्त दिलीप कापदेव और एडीजी पवन श्रीवास्तव के बयान अभी तक नहीं लिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...