पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी के पास टायर पंक्चर होते ही अनियंत्रित हुआ डंपर, सब्जी कारोबारी को कुचला

मंडी के पास टायर पंक्चर होते ही अनियंत्रित हुआ डंपर, सब्जी कारोबारी को कुचला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | चोइथराम मंडी से बाइक पर सब्जी लेकर गांव जा रहे एक युवक को सामने से आए डंपर ने रौंद दिया। बताया जाता है कि डंपर का अगला टायर पंक्चर हो गया था, इससे चालक संतुलन खो बैठा और रॉन्ग साइड आकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार घटना बुधवार सुबह 5.45 बजे की है। ग्राम उमरीखेड़ा निवासी सुभाष राजपूत (33) सब्जियां लेकर गांव लौट जा रहा था, तभी कस्तूरबा ग्राम के सामने यह हादसा हो गया। सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में प|ी, दो बेटे आशीष (12) और बलराम (8) हैं। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...