पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आमिर की पत्नी और बेटी भी फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका में रह रहे

आमिर की पत्नी और बेटी भी फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका में रह रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी पासपोर्ट से अमेरिका से इंदौर आए आमिर खेरानी (58) को लेकर कई बड़ी जांच एजेंसियां पड़ताल में जुट गई हैं। वहीं क्राइम ब्रांच और शहर की स्पेशल ब्रांच ने भी उसके परिवार से पूछताछ की है। जांच में पता चला है कि आमिर 20 साल से अमेरिका के एक स्टोर में राजेश अग्रवाल बनकर काम कर रहा था। आमिर की एक बेटी और प|ी भी अमेरिका में है, उसने उनके भी फर्जी पासपोर्ट व दस्तावेज हैदराबाद के एक एजेंट से तैयार कराए थे।

क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आमिर खेरानी के इंदौर में रहने वाले सभी परिचितों से पूछताछ की जा रही है। स्नेहलतागंज में वह जिस सिल्वर जुबली अपार्टमेंट में रहता है, उसमें उसका व उसके चाचा फिरोज का भी फ्लैट है। ये मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं और अमेरिका में नौकरी के लिए उसने अपना नाम बदला था। उसके फ्लैट से कई तरह के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। अभी कई बिंदु ऐसे हैं, जिन पर पड़ताल हो रही है। फिलहाल आमिर को लेकर कोई आतंकी गतिविधियों की बात सामने नहीं आई है। सूत्रों की मानें तो आमिर खेरानी ने कई जगह लोगों को फर्जी नाम बताकर धोखाधड़ी भी की है।

खबरें और भी हैं...