पम्मी पैनल के नाम घोषित एक महिला उम्मीदवार भी
यशवंत क्लब मैनेजिंग कमेटी के जून अंत में होने वाले चुनाव के लिए आखिरकार दोनों पैनलों के सभी उम्मीदवार सामने आ गए हैं। महागठबंधन, जिसे अब संघवी-गोरानी पैनल कहा जा रहा है, उसके सभी प्रत्याशी सोमवार को ही घोषित हो गए थे। अब पम्मी पैनल ने भी कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए। इसमें ओल्ड डेलियन एसोसिएशन की स्टैंडिंग कमेटी की सुरभि मनोचा चौधरी भी शामिल हैं, जो फार्मा का कारोबार करती हैं। मनोचा हार्ले डेविडसन की हैवी बाइक चलाती हैं और प्रधानमंत्री कुशल योजना के लिए युवाओं को ट्रेनिंग भी देती हैं। दोनों पैनलों की ओर से वह इकलौती महिला उम्मीदवार हैं। महिला उम्मीदवार व युवाओं के समन्वय से बनी टीम को क्लब के जानकार मजबूत बता रहे हैं। वहीं संघवी-गोरानी पैनल के समर्थक भी ऐसा ही दावा कर रहे हैं।
ये हैं दोनों पैनलों के प्रत्याशी
पद, संघवी-गोरानी पैनल पम्मी पैनल
चेयरमैन संतोष वागले पम्मी छाबड़ा
सचिव डॉ. अनिल विजयवर्गीय संतोष मिश्रा
सह सचिव विपिन कूलवाल सुदीप भंडारी
कोषाध्यक्ष पंकज मंत्री अतुल सेठ
कार्यकािरणी के 5 पदों के उम्मीदवार
संघवी-गोरानी पैनल - रूपल पारिख, आयुष काबरा, संजय बावेजा, सुनील साहनी और डॉ. हेमंत चोपड़ा।
पम्मी पैनल - निशांत तिवारी, गिरीश सोजतिया, सुरभि मनोचा चौधरी, विक्रम अग्निहोत्री और वैभव दुआ।