डॉ. अांबेडकर जन्मस्थल पर ट्रस्ट बनाने की फाइल आठ साल बाद सामने आई
इंदौर| डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली पर जमीन के विस्तार व अन्य योजनाएं बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कवायद के दौरान आठ साल से दबी फाइल बाहर आ गई है। इसमें सामने आया है कि जन्मस्थली के विस्तार व अन्य योजना के लिए ट्रस्ट के गठन के लिए फाइल साल 2006 में ही चल चुकी है और साल 2010 में ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा ट्रस्ट मसौदे को मंजूरी दी जा चुकी है। इस जानकारी के सामने आने के बाद अब प्रशासन स्तर पर विचार किया जा रहा है कि मप्र शासन से मार्गदर्शन ले लिया जाए।