पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्मराज कॉलोनी में नानीबाई रो मायरों कथा का समापन, चित्र विचित्र की भजन संध्या आज

धर्मराज कॉलोनी में नानीबाई रो मायरों कथा का समापन, चित्र-विचित्र की भजन संध्या आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान को केवल मंदिर में दर्शन करने तक सीमित न मानें, वे हर पल हमारे साथ हैं। वे पत्थर की मूरत नहीं, हमारे अंतर्मन में भी उनकी प्राण प्रतिष्ठा है। भगवान सर्वव्यापी हैं। जिस तरह हमारी सांसें हमारे साथ रहती हैं, भगवान भी हमारे साथ ही हैं। भक्तों को नानीबाई एवं उनके पिता नरसी मेहता की तरह कई तरह की परीक्षाएं देना पड़ती हैं। नानीबाई रो मायरो की कथा भगवान की भक्त के प्रति शरणागति की कथा है। भक्ति में ऐसी शक्ति है कि खुद भगवान मदद करने दौड़े चले आते हैं।

यह बात पं. शुकदेव महाराज ने धर्मराज कॉलोनी में चल रहे नानीबाई रो मायरो की कथा में तीसरे दिन कही। कथा के दौरान भगवान द्वारा नानीबाई के घर 56 करोड़ का मायरा लेकर जाने के प्रसंग का जीवंत मंचन भी किया गया। व्यासपीठ का पूजन पं. रामगोपाल शर्मा, दीपक जैन टीनू आदि ने किया। संयोजक धर्मेश यादव ने बताया गुरुवार शाम 7 बजे भजन गायक चित्र-विचित्र महाराज की संकीर्तन संध्या का आयोजन होगा। 18 मई को शाम 7 बजे से नवग्रह शनि धाम पर भंडारा होगा।

खबरें और भी हैं...