सोमवार को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में प्रतिभागियों ने क्लासिकल, बॉलीवुड और फ्रीस्टाइल डांस परफॉर्मेंस दी।
सिटी रिपोर्टर | इंदौर
मौका मिले तो खुद को आजमाने से परहेज नहीं होना चाहिए, बल्कि यह जान लेना चाहिए कि बरसों पुराना शौक या हुनर अब किस रंग और रूप में आपके भीतर अब भी ज़िंदा है। सोमवार को डांसिंग क्वीन और प्रिंसेस के ऑडिशन में खुद को परखने की ललक लिए पहुंची 50 से 60 वर्ष की महिला पार्टिसिपेंट्स को देखकर यही लगा। पुराने गीतों पर ताल मिलाते हुए उन्होंने परफॉर्मेंस दी और जजेस का दिल जीता।
महिला प्रकोष्ठ श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति की ओर से प्रीतमलाल दुआ सभागृह में डांसिंग क्वीन कॉम्पीटिशन के लिए पहले दिन सोलो ऑडिशन हुए। इसमें 4 साल की बच्ची से लेकर बुजुर्गों ने भी पार्टिसिपेट किया। ऑडिशन में उन्होंने क्लासिकल, सेमीक्लासिकल, बॉलीवुड, घूमर, लावणी और फ्री स्टाइल डांस फार्म को चुना और परफॉर्मेंस दी। प्रतिभा मित्तल और कोरियाग्राफर बलवीर कुशवाह ने बतौर जज प्रतियोगियों की डांसिंग स्किल को परखा। 50 से ज्यादा प्रतियोगियों ने ऑडिशन दिए।
मंगलवार को कपल और डांसिंग ग्रुप ऑडिशन देंगे। ऑडिशन में चुने गए प्रतियोगियों को कोरियोग्राफर बलवीर कोरियोग्राफ करेंगे। 27 मई को कॉम्पीटिशन का फिनाले परफॉर्मेंस होगा।
Audition