दिगंबर, अंकिता, कविता को प्रथम स्थान
इंदौर | दिगंबर नेगी, अंकिता जैन और कविता शर्मा ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स मीट में विजेता होने का गौरव हासिल किया। टेबल टेनिस में दिगंबर नेगी ने सुप्रजन्य ठाकुर को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में अंकिता जैन और कविता शर्मा पहले स्थान पर रहीं। पुरस्कार वितरण डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. जॉर्ज थामस और डॉ. क्षमा पैठनकर ने किया।