इंदौर | जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा 28 से 31 मई तक इंदौर बैडमिंटन एकेडमी सिटी जिमखाना क्लब में आयोजित की जाएगी। स्पर्धा में 9, 11, 13 आैर 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां 24 मई तक अमित कुलकर्णी, सत्येंद्र होलकर आैर प्रतीक गुजराती को दे सकते हैं।