इंदौर | सार्थक यादव और अदिति कुशवाह ने उम्दा प्रदर्शन कर सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा के 11 वर्ष बालक-बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में सार्थक ने तेजस को 13-21, 21-13, 21-7 और बालिका वर्ग में अदिति ने सानवी रघुवंशी को 21-4, 21-3 से पराजित किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में नंदिनी तरोले ने भूमिका गोस्वामी को 2-1 और आस्था गुप्ता ने गायत्री गंधर्व को 2-0 से हराया। अन्य लीग मुकाबलों में वैष्णवी वर्मा ने सिद्धी तिवारी को 2-0, अभय सिंह ठाकुर ने अक्षत वर्मा को 2-0 और को हराया। नंदिनी तरोले ने प्रथम क्रम प्राप्त आस्था गुप्ता को 2-1 से हराकर उलटफेर करते हुए विजेता होने का गौरव हासिल किया। अन्य मुकाबलों में यशवर्धन वर्मा ने सागर बागोरा को 2-1, गायक्षी गंधर्व ने अदिति कुशवाह को 2-0, आस्था-भूमिका की जोड़ी ने ईशिका शर्मा-सिद्धी तिवारी को 2-0 आैर दीपांश सिंह चंदेल-यशवर्धन ने मानस निगम-अभय सिंह ठाकुर को 2-0 से मात दी।