पहलवावन नरसिंह यादव ने ईरान के हमी पीटर को हराया। दूसरे चित्र में नरसिंह की प|ी शिल्पी ने ओल्ह को मात दी। फोटो : भास्कर
इंदौर | अंतरराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव ने 25 मिनट तक चली महादंगल की दूसरी मुख्य कुश्ती में ईरानी पहलवान हमी पीटर को चित करने के काफी प्रयास किए, लेकिन वे ईरानी पहलवान की चुस्ती-फुर्ती से पार नहीं पा सके। हालांकि परिणाम के लिए पंच कमेटी ने 5 मिनट का आैर समय दिया, जिसमें नरसिंह ने 2 अंक हासिल करते हुए विजेता होने का गौरव हासिल किया।
सुपर कॉरिडोर आयोजित इस महादंगल के लगभग 30 हजार दर्शक साक्षी बने। रात ढाई बजे हिंद-भारत केसरी जस्सा पट्टी आैर सत्येंद्र मलिक के बीच हुई मुख्य कुश्ती में आधे घंटे तक दोनों पहलवानों ने जबर्दस्त दांव-पेंच लगाए, लेकिन एक-दूसरे चित नहीं कर सके। अंत में दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। एक अन्य रोचक कुश्ती महाराष्ट्र के माऊली जमदाड़े आैर रूबल जीत के बीच देखने को मिली। दोनों पहलवानों का मुकाबला हमेशा से ही तगड़ा रहता है। 18 मिनट के संघर्ष के बाद माऊली ने रूबल जीत को आसमान दिखाया। अन्य मुकाबलों में युद्धवीर पहलवान आैर गगनदीप ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते। नरसिंह की प|ी शिल्पी ने रशिया की वोल्ह को चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान शहर में कुश्ती को प्रोत्साहित करने के लिए विक्रम अवॉर्डी ओमप्रकाश खत्री को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विजेता पहलवानों को विधायक सुदर्शन गुप्ता, महापौर मालिनी गौड़ आैर गोलू शुक्ला ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर धीरज ठाकुर, चंदन सिंह बैस, पप्पू यादव आैर मनस्वी पाटीदार भी मौजूद थे।
जस्सा पट्टी को चित करने का प्रयास करते सत्येंद्र मलिक।