इंदौर | नीलेश मानसिंघा (43) के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत शिवमोती नगर ने अग्रवाल युनाइटेड को 11 रन से हराकर अग्रवाल प्रीमियर लीग (एपीएल) टेनिसबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। छावनी शासकीय स्कूल मैदान पर खेले गए मुकाबले में शिवमोती नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट पर 97 रन बनाए। सौरभ बंसल ने 2 आैर श्रेयस अग्रवाल ने 1 विकेट लिया। जवाब में अग्रवाल युनाइटेड की टीम 8 ओवर में 5 विकेट पर 86 रन ही बना सकी। पलाश अग्रवाल ने 20 बनाए। विजेता टीम को गोपाल मोर, योगेश अग्रवाल, अरविंद बागड़ी आैर दिनेश मित्तल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर संजय बांकड़ा, राजेश बंसल आैर किशोर गोयल सहित सभी समाजजन उपस्थित थे।