पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनडीपीएस ने जीती पठानिया ट्रॉफी

एनडीपीएस ने जीती पठानिया ट्रॉफी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के सहारे एनडीपीएस ने सीसीआई को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराकर परमदीप सिंह पठानिया स्मृति अंडर-13 क्रिकेट स्पर्धा का खिताब हासिल किया। सीसीआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 102 रन बनाए। विधानसिंह तोमर ने 44 रन का योगदान दिया। सोहम पटवर्धन, सुनितेश शर्मा आैर आदित्य ने 2-2 विकट हासिल किए। जवाब में एनडीपीएस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 103 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। अनुज नेमा आैर यथार्थ खुराना ने 21-21 रन बनाए। अंश जाधव, आर्यलान खान आैर माहिल काला ने 2-2 विकेट लिए। अंश बागडिया को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अंश जाधव को सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर, आैर उत्कर्ष सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुने गए। विजेता टीम को बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले आैर इंदौर कोल्ट्स के चैयरमैन संजय पिपलिया ने पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं...