शहर में कचरा फैलाने वाले के खिलाफ निगम की सख्ती और ज्यादा बढ़ गई है। सोमवार को जोन 13 के वार्ड 74 में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई और दरोगा जब घूम रहे थे तो एक मल्टी के सामने पॉलीथिन बैग में कचरा सड़क पर पड़ा था। निगम कर्मचारियों ने बैग खोलकर देखा तो उसमें कुछ कागज निकले। एक कागज में अमन पालनपुरे 301, मिताली अपार्टमेंट विद्या नगर और दूसरे में अक्षय माखीजा 13/1 विद्या नगर लिखा था। दोनों पतों पर संबंधित सीएसआई व दरोगा पहुंचे और खुले में कचरा फेंकने पर अमन पालनपुरे पर 250 और अक्षय माखीजा पर 500 रुपए स्पॉट फाइन किया। इसके अलावा अलग-अलग जोन में कार्रवाई हुई। सहायक सीएसआई जितेन्द्र जायसवाल ने कचरा व गंदगी करने पर संतोष सूर्यवंशी एमआर 9 मंडी पर 200, राकेश पिता भोलाराम एमआर 9 मंडी पर 200, अंकित हनुमान सब्जी मंडी पर 200, चेतन कमल हनुमान सब्जी मंडी पर 250, भगवान राम हनुमान पर 100, मुकेश पंवार 96 संविद नगर कनाड़िया रोड पर 500 का स्पॉट फाइन किया