पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 244 अवैध कॉलोनियां जुड़ेंगी प्रॉपर्टी की गाइड लाइन में

244 अवैध कॉलोनियां जुड़ेंगी प्रॉपर्टी की गाइड लाइन में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रॉपर्टी की गाइड लाइन में 244 अवैध कॉलोनियों के दाम तय किए जाएंगे। इसके लिए उप मूल्यांकन कमेटी ने नगर निगम द्वारा वैध की जा रही 572 कॉलोनियों की सूची की जांच कर ली है। कमेटी ने यह भी देख लिया है कि इन 572 में से कितनी कॉलोनियां पहले से ही गाइड लाइन में जुड़ी हुई हैं। इसके बाद बची हुई कॉलोनियों की सूची बनाकर गाइड लाइन में जोड़ने के प्रस्ताव बना लिया गया है। इसमें पंजीयन जोन एक मोती तबेला में 23, जोन टू नौलखा में 53, जोन थ्री प्रेस कॉम्प्लेक्स में सबसे ज्यादा 102 कॉलोनी और जोन फोर एरोड्रम में कुल 66 अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है।

इन कॉलोनियों के जुड़ने से यहां होने वाले सौदे के दौरान दाम को लेकर आने वाली समस्याएं दूर हो जाएंगी। साथ ही वैध सौदे हो सकेंगे और खरीदी-बिक्री के दौरान खरीदार को बैंक लोन की भी समस्या नहीं आएगी। साथ ही कमेटी ने 23 ऐसी नई कॉलोनियां भी चिह्नित की हैं, जो साल 2017-18 के दौरान बन गई हैं, इनके भी दाम गाइड लाइन में जोड़े जा रहे हैं। उप पंजीयक कौशलेंद्र सिंह ने बताया प्रस्ताव बनने में एक-दो दिन का समय और लगेगा। इसके बाद जिला मूल्यांकन कमेटी औपचारिक मुहर लगाएगी। वरिष्ठ जिला पंजीयक बालकृष्ण मोरे ने कहा कि उप मूल्यांकन कमेटी का प्रस्ताव आते ही इसी सप्ताह जिला कमेटी की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में की जाएगी।

दाम बढ़ाने के प्रस्ताव नहीं रखे जाएंगे- उप मूल्याकंन कमेटी ने कलेक्टर निशांत वरवड़े के निर्देशानुसार इस बार 2018-19 के लिए गाइड लाइन की दर यथास्थिति में रहेगी।

खबरें और भी हैं...