पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर से गोवा जा रही थी युवती, नागपुर से आया मंगेतर और सरप्राइज देने के लिए फ्लाइट में इंटरकॉम पर किया प्रपोज

इंदौर से गोवा जा रही थी युवती, नागपुर से आया मंगेतर और सरप्राइज देने के लिए फ्लाइट में इंटरकॉम पर किया प्रपोज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरेंद्र ने जैसे ही ‘विल यू मैरी मी’ कहा, यात्रियों के बीच से उनकी मंगेतर शर्माते हुए उनकी ओर चली आईं।

इंदौर | इंदौर से गोवा जा रहे विमान में जब यात्री सवार हो रहे थे, तभी इंटरकॉम के माध्यम से एक आवाज आई ‘विल यू मैरी मी’। हमेशा इंटरकॉम पर फ्लाइट से जुड़ी घोषणाएं सुनने के आदी सभी यात्री यह सुन हैरान रह गए। देखा तो इंटरकॉम एक यात्री नरेंद्र आनंदवानी के हाथ में था और यात्रियों में उनकी मंगेतर भी शामिल थी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक उनकी मंगेतर शर्माते हुए उन तक पहुंची। यहां विमान के गेट के बाहर एरोब्रिज पर एयरलाइंस के स्टाफ के लोग अपने हाथ में विल यू मैरी मी लिखे पोस्टर लिए खड़े थे। यह देख नरेंद्र की मंगेतर ने उनसे शादी के लिए हां कह दी। एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि नरेंद्र नागपुर से इंदौर आए थे। इंदौर से गोवा जा रही फ्लाइट में सफर कर रही अपनी मंगेतर को सरप्राइज देना चाहते थे। उन्होंने एयरलाइंस के स्टाफ से अपनी मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज करने और उसे यादगार बनाने के लिए मदद मांगी और स्टाफ ने उनकी पूरी मदद भी की।

खबरें और भी हैं...