पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीईटी आज; शहर में 23 केंद्रों पर होगी, 2 घंटे पहले पहुंचें छात्र

सीईटी आज; शहर में 23 केंद्रों पर होगी, 2 घंटे पहले पहुंचें छात्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) मंगलवार को इंदौर के 23 केंद्रों में होगा। देशभर के 26 अन्य शहरों के एक-एक केंद्र में भी यह टेस्ट होगा। इस बार भी परीक्षा ऑनलाइन होगी। यूनिवर्सिटी के आईएमएस, आईआईपीएस, स्कूल ऑफ लॉ, कॉमर्स, फार्मेसी, इकोनॉमिक्स, एसजेएमसी और ईएमआरसी सहित लगभग 16 विभागों में एडमिशन के लिए यह परीक्षा हो रही है। 48 कोर्स की 2653 सीटों के लिए होने वाली इस परीक्षा में लगभग 17 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 11.30 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 से 3.30 बजे तक होगी। दोनों शिफ्ट में छात्रों को दो घंटे पहले सेंटर में पहुंचना होगा। इस बार पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र में चल रहे विशेष कोर्स और कुछ विभागों के बैचलर ऑफ वोकेशनल (बी वोक) डिग्री कोर्स भी इस बार सीईटी का हिस्सा हैं।

यह जरूरी : साथ ले जाएं आईडी प्रूफ

छात्रों को परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या अन्य मान्य फोटो आईडी ले जाना होगा।

खबरें और भी हैं...