इंदौर। सरकारी स्कूलों को भी स्मार्ट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वार्ड 40 में खजराना गोया स्थित पुराने शासकीय उर्दू स्कूल के स्थान पर 75 लाख में नया स्मार्ट सरकारी उर्दू स्कूल बनेगा। इसके कार्य का उद्घाटन महापौर मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र हार्डिया, भाजपा नगर महामंत्री नानूराम कुमावत, पार्षद सुनील पाटीदार, अन्नू पटेल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनगरा ने किया। इस मौके पर खजराना मुस्लिम पंचायत के अध्यक्ष हाजी सलीम पटेल, कुदरत पटेल, दरगाह सदर हाजी यूनुस पटेल, हबीब गब्बर पटेल, शाहरुख पटेल, रंजीत सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर इंदौर को सफाई में पहला स्थान मिलने पर मेयर को सम्मानित किया गया।