पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीएसटी पाेर्टल पर सेव करने बाद भी रिटर्न हो रहा गायब

जीएसटी पाेर्टल पर सेव करने बाद भी रिटर्न हो रहा गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अप्रैल माह के जीएसटी रिटर्न (3 बी) भरने के लिए 20 मई तक का समय था। पोर्टल की समस्याएं देख इसे 22 मई तक भले कर दिया हो, लेकिन समस्याएं अब भी बरकरार हैं। इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर कर संगठनों ने सोमवार को स्टेट टैक्स कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा से मुलाकात कर रिटर्न में आ रही समस्याएं बताईं। इन समस्याओं को सुनने के बाद डॉ. शर्मा ने जीएसटी नेटवर्क कंपनी को पत्र भेज दिया। इसमें इन समस्याओं का जिक्र कर कहा गया है कि मप्र में पोर्टल को लेकर दिक्कत आ रही है, इसलिए तारीख को और आगे बढ़ाया जाए।

ज्वाइंट कमिश्नर सुदीप गुप्ता ने पत्र भेजने की पुष्टि की है। वहीं मप्र टैक्स लाॅ बार एसोसिएशन के अश्विन लखोटिया के साथ कमर्शियल टैक्स प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के एके गौर, केदार हेड़ा, अमित दवे, देवेंद्र जैन, हेमंत शाह के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. शर्मा को बताया कि पोर्टल में रिटर्न सेव ही नहीं हो रहे हैं। दो-तीन बार लॉग इन करने पर पोर्टल काम करना शुरू करता है, कई बार सेव करने के बाद भी रिटर्न गायब हो जाता है।

अपलोड करने में भी समस्या आ रही है। इन सभी के चलते एक-एक रिटर्न में कई घंटे लग जाते हैं, इसके चलते अभी भी कई व्यापारियों के रिटर्न बचे हुए हैं। सुनील पी. जैन ने बताया कि तारीख नहीं बढ़ाई गई तो 22 मई के बाद पेनल्टी लगना शुरू हो जाएगी, जबकि इसमें डीलर्स की कोई गलती नहीं है।

खबरें और भी हैं...