पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशासन से बात करने आएंगे किंग्स इलेवन के पदाधिकारी

प्रशासन से बात करने आएंगे किंग्स इलेवन के पदाधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किंग्स इलेवन पंजाब के पदाधिकारी एक बार फिर इंदौर आएंगे। हालांकि यह मुलाकात मुख्य रूप से फ्रेंचाइजी की विविध जगह पर बकाया राशि को लेकर ही है, जिसमें पुलिस को व्यवस्था शुल्क, विविध पार्किंग शुल्क, नगर निगम का मनोरंजन कर आदि मुख्य बकाया है, लेकिन माना जा रहा है कि कलेक्टर, डीआईजी और निगमायुक्त के साथ होने वाली इस बैठक में सुलह का रास्ता भी निकल सकता है। इसके लिए फ्रेंचाइजी और प्रशासन दोनों ही खुले मन से चर्चा करने के लिए तैयार हैं, जिससे एक-दूसरे की समस्या समझकर विवाद दूर किया जा सके।

फ्रेंचाइजी के सीईओ सतीश मेनन ने कहा एक सप्ताह बाद इंदौर आ सकते हैं। इसमें सभी से बात करेंगे, मैच आयोजन के दौरान आई समस्याएं परेशान करने वाली जरूर हैं। वहीं कलेक्टर निशांत वरवड़े ने कहा- फ्रेंचाइजी के पदाधिकारियों से सभी मुद्दों पर बात की जाएगी।

खबरें और भी हैं...