पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुलपति को शिकायत के बाद भी टाइम टेबल में सुधार नहीं

कुलपति को शिकायत के बाद भी टाइम टेबल में सुधार नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

स्टूडेंट से लेकर शिक्षाविदों तक का कहना है कि सभी यूनिवर्सिटी सीएस और सीए की परीक्षाओं की तारीखों से कॉमर्स की परीक्षाएं तय करती हैं। डीएवीवी ने भी अभी तक इसका ख्याल रखा है। यह पहला मौका है जब कॉमर्स की किसी परीक्षा से सीएस की तारीख टकरा रही है। सीएस का टाइम टेबल महीनेभर पहले जारी हो गया था।

इसके बाद ही डीएवीवी ने एलएलबी का टाइम टेबल घोषित किया था। पहले जारी टाइम टेबल सही भी था। यानी 16 से 30 मई तक एलएलबी की परीक्षाएं होना थीं। डीएवीवी के जिम्मेदार अधिकारियों को न जाने क्या सूझी, उन्होंने एेनवक्त पर टाइम टेबल बदल डाला। 14 मई को संशोधित टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाएं 18 मई से शुरू होकर 1 जून तक बढ़ा दीं। 1 जून से ही सीएस की परीक्षा शुरू हो रही है।

परीक्षार्थी समय पर पहुंच ही नहीं सकते

पहली जून को सीएस का पेपर सुबह 9 से 12 बजे तक है। इसी दिन एलएलबी थर्ड सेम का पेपर दोपहर 12 से 3 बजे होना है। परीक्षा केंद्रों में दूरी इतनी ज्यादा (20 किलोमीटर) है कि स्टूडेंट कुछ भी कर लें समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच ही नहीं सकते। जैसे सीएस का पेपर प्रेस कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित रेनेसां कॉलेज में हो तो एलएलबी का पर्चा राऊ बायपास स्थित आईआईएल में होना है। ऐसे में स्टूडेंट एलएलबी का पेपर दे ही नहीं पाएंगे। स्टूडेंट यदि एक से डेढ़ घंटा विलंब से सेंटर पहुंचेंगे तो उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

गुहार पर नहीं किया गौर

पीड़ित स्टूडेंट ने बीते मंगलवार को डीएवीवी की जनसुनवाई में कुलपति को आवेदन देकर एलएलबी के पेपर की तारीख बदलने की मांग की है। इसके साथ ही निजी स्तर पर भी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक से लेकर कुलपति तक आवेदन दिए हैं। अभी तक इस संबंध में डीएवीवी ने कोई फैसला नहीं लिया है। स्टूडेंट के साथ ही उनके अभिभावक भी परेशान हैं। उनका कहना है कि जब एक बार में सही टाइम टेबल बन गया था तो उसे बदल क्यों दिया? आखिर डीएवीवी के जिम्मेदार चाहते क्या हैं? परीक्षा को टालते-टालते सालभर लगा दिया। परीक्षा दो दिन आगे बढ़ाकर स्टूडेंट को संकट में क्यों डाल दिया?

सीएसऔर सीए से कभी क्लेश नहीं होती परीक्षा

टाइम टेबल ऐसा... पेज 1 से जारी

एेनवक्त पर टाइम टेबल बदला CS और LLB की परीक्षाएं एक ही दिन

परीक्षा नियंत्रक से बात करूंगा

 एलएलबी थर्ड सेम की परीक्षा का टाइम टेबल क्यों बदला है इसकी वजह मुझे नहीं पता। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक से बात करूंगा। उनसे टाइम टेबल बदलने का कारण पूछा जाएगा। डीएवीवी का मकसद किसी स्टूडेंट को परेशान करना नहीं है। इस मामले में स्टूडेंट के हक में जो बेहतर हो सकेगा, किया जाएगा। नरेंद्र धाकड़, कुलपति, डीएवीवी, इंदौर

हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़

 सीएस के पेपर वाले दिन एलएलबी की परीक्षा आयोजित कर डीएवीवी ने हमारे भविष्य से खिलवाड़ किया है। पहले वाला टाइम टेबल सही था। पता नहीं क्यों उसे बढ़ा दिया गया। हम कितनी भी कोशिश कर लें 1.30 के पहले परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सकते। जनसुनवाई में गुहार लगाई है लेकिन सुधार नहीं किया है। अंकिता शर्मा, केतन शेखावत, महेंद्र विश्वकर्मा, पीड़ित स्टूडेंट

खबरें और भी हैं...