पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीपीएफ का पैसा दिलाने के लिए ड्राइवर से रिश्वत ले रहा था बाबू

जीपीएफ का पैसा दिलाने के लिए ड्राइवर से रिश्वत ले रहा था बाबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को पीएचई किला मैदान के बाबू रामचंद्र पुरोहित को अपने ही स्टाफ के ड्राइवर राजकुमार सिंह से 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ड्राइवर ने अपनी बेटी की शादी के लिए जीपीएफ से ढाई लाख रुपए निकाले थे। रुपए स्वीकृत कराने और निकालते समय बाबू ने 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रुपए मिल जाने के बाद ड्राइवर पर आरोपी बाबू रिश्वत के पैसे देने के लिए दबाव डाल रहा था। इसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस से की। सौदा आठ हजार रुपए में हुआ था। शुक्रवार शाम 4 बजे फरियादी आरोपी के कार्यालय पहुंचा और आठ हजार रुपए दिए।

आरोपी ने रुपए पैंट की जेब में रखे ही थे कि डीएसपी शिव सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने उसे दबोच लिया। डीएसपी के मुताबिक आरोपी के हाथ धुलवाए तो गुलाबी हो गए। आरोपी से रुपए और पैंट उतरवा कर जब्त की और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मौके पर ही जमानत दे दी गई। लोकायुक्त एसपी दिलीप सोनी के मुताबिक आरोपी कर्मचारी पीएचई के कार्यपालन यंत्री के किला मैदान रोड स्थित कार्यालय का सहायक ग्रेड तीन है और स्थापना शाखा में पदस्थ है।

रामचंद्र पुरोहित

खबरें और भी हैं...