पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 एकड़ जमीन मिलते ही इंदौर को दिलवाएंगे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा : उड्‌डयन मंत्री

20 एकड़ जमीन मिलते ही इंदौर को दिलवाएंगे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा : उड्‌डयन मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर एयरपोर्ट को 20 एकड़ जमीन मिलते ही हम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दे देंगे। यह प्रक्रिया चल भी रही है। अगर उससे भी पहले कोई एयर कंपनी हमसे संपर्क कर अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए अनुमति मांगेगी तो जरूर देंगे। इंदौर के लोगों को भी कंपनियों से संपर्क कर इसके लिए बात करना चाहिए। यह बात केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को इंदौर में विकास यात्रा में शामिल होने के बाद भास्कर से विशेष चर्चा में कही। सिन्हा ने कहा इंदौर तेजी से बढ़ता शहर है और यहां एयर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है, इसलिए यहां से ज्यादा से ज्यादा सुविधाओं पर हमारा ध्यान है।

कर्नाटक मामले में कोर्ट का फैसला मानेंगे

पिता के विरोध पर : कर्नाटक में राज्यपाल के फैसले को लोकतंत्र की हत्या बता रहे अपने पिता यशवंत सिन्हा को लेकर कहा सभी काे अपनी-अपनी बात रखने का हक है।

अब सबका साथ, निरंतर विकास | केंद्रीय मंत्री ने कहा सबका साथ, सबका विकास के बाद अब हम सबका साथ, निरंतर विकास के हिसाब से काम कर रहे हैं। यही हमारा नया नारा है।

बहुमत साबित करने पर : कर्नाटक में क्या शनिवार शाम 4 बजे तक भाजपा बहुमत साबित कर पाएगी? इस सवाल पर सिन्हा ने कहा उम्मीद है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।

मप्र में कांग्रेस से चुनौती पर : मप्र में भाजपा को चौथी बार सरकार बनाने को लेकर मिलने वाली चुनौतियों पर कहा विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के बूते बड़ी जीत होगी।

एयरपोर्ट पर 60 रुपए में खाने की थाली देख मंत्री भी चकित

केंद्रीय राज्य मंत्री सिन्हा ने शुक्रवार को एयरपोर्ट का दौरा भी किया। उन्होंने यहां 20 एकड़ जमीन पर होने वाले विस्तार की योजना समझी और जानकारी ली कि जमीन कब तक मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही जमीन हस्तांतरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने उन्हें बताया इंदौर संभवत: देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट है, जहां यात्रियों के साथ आम लोगों के लिए 60 रुपए में खाने की थाली की सुविधा दी जा रही है। यह सुन मंत्री भी अचरज में पड़ गए।

खबरें और भी हैं...