1 डिग्री गिरकर 41.5 पर पहुंचा पारा, रात के तापमान में 3 डिग्री का इजाफा
इंदौर | शुक्रवार को तेज गर्मी ने परेशान किया। दोपहर में गर्म हवा की लपटें चलती रहीं। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट आई। रात का तापमान तीन डिग्री उछला। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। 22 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली। सुबह व शाम को आर्द्रता 26 व 16 प्रतिशत रही। गुरुवार को तापमान 42.5 डिग्री व 24 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा।