इंदौर|राजेंद्र नगर आइडिया बिल्डिंग में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी भाई से मिलने का बोलकर मल्टी में घुसा था और छात्रा को अकेला देखकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में परिजन पहुंचे तो घटना का पता चला।