इंदौर| स्टेशनरी कारोबारी और प्रॉपर्टी व्यवसायी पिंकेश गोयल की आत्महत्या मामले में पुलिस उसे परेशान करने वालों की जानकारी निकाल रही है। परिजन का कहना है उन्हें पांच-छह महीने से लगातार फोन पर धमकी दी जा रही थी, जिससे वे तनाव में थे। इधर, खजूरी बाजार के भी व्यापारियों से जानकारी निकाली जा रही। विध्यांचल नगर निवासी पिंकेश ने 15 मई को जहर खा लिया था। गुरुवार को मौत हो गई। उनके बयान नहीं हो सके थे। पिंकेश की खजूरी बाजार में गोयल चौपड़ा भंडार के नाम से दुकान है। उन्होंने सुपर कॉरिडोर पर दो टाउनशिप में निवेश किया था, लेकिन भाव गिरने से उन्हें करोड़ों का घाटा हो गया था। इसके चलते उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज लिया था।