पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेजाजी नगर बायपास से आईटी पार्क चौराहे तक दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री

तेजाजी नगर बायपास से आईटी पार्क चौराहे तक दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेजाजी नगर बायपास से क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहे तक दिन में भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को कलेक्टर निशांत वरवड़े , डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र, निगमायुक्त आशीष सिंह और अन्य ने लिया। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस प्रस्ताव बनाकर देगी, जिस पर कलेक्टर आदेश जारी करेंगे। कलेक्टर ने कहा- यहां दोनों ओर कॉलोनियां हैं और 24 स्कूल हैं, जनसुरक्षा के लिए ट्रकों का प्रतिबंध जरूरी है। तेजाजी बायपास से क्रिस्टल आईटी पार्क की ओर आने वाले ट्रकों को अब राऊ की ओर से अंदर आना होगा। फैसला लिया गया कि राऊ की रोटरी को छोटा कर फिलहाल डिवाइडर लगाएंगे और बाद में ट्रैफिक सिग्नल। इसके लिए एनएचएआई राशि जारी करेगा। राऊ-राजेंद्र नगर के डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ेगी। वीआईपी रोड पर बांगड़दा (मरीमाता चौराहे से आगे) पर टाटा स्टील चौराहे पर भी ट्रक प्रतिबंधित करने पर विचार हो रहा। तय हुआ कि अपर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े, एएसपी ट्रैफिक प्रदीप चौहान व अन्य अधिकारी वहां की कंपनियों से बात कर वाहनों का समय तय करेंगे।

खबरें और भी हैं...