इंदौर|एमवायएच में शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे एमएलसी बनाने की बात पर एक मरीज के परिजन की जूनियर डॉक्टर से कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। प्रसूति वार्ड में महिला मोर्चा की पदाधिकारी सोना पति तुषार प्रसूति के लिए पहुंची थी। कुछ नेता भी थे जो एक संगठन विशेष से जुड़ा होना बता रहे थे। प्रसूति वार्ड में सोनोग्राफी मशीन के पास एक युवक को देख महिला के परिजन ने आपत्ति ली और उसे बाहर जाने काे कहा। इस पर कहासुनी हो गई। जब विवाद बढ़ा तो जूनियर डॉक्टर अभिषेक बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन परिजन ने उनसे भी विवाद कर हाथापाई कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया।