इंदौर | भाजपा ने शुक्रवार को क्षेत्र क्र. 1 में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की मौजूदगी में विकास यात्रा निकाली, जिसमें विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित कई पार्षद शामिल हुए। सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता में इंदौर ने कमाल का काम किया। यात्रा में उमेश शर्मा, आलोक दुबे, चंदा सुरेंद्र वाजपेयी, अश्विनी शुक्ला, राजेश शर्मा, मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।