इंदौर| चंदन नगर इलाके में पुरानी रिपोर्ट कटवाने को लेकर चार लोगों ने पिता-पुत्र पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक वर्धमान नगर निवासी सलमान पठान की शिकायत पर वहीं के बच्चन, आमीन, शानू पिता सिकंदर और मुख्त्यार उर्फ फटी निवासी चंदन नगर पर जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी इकबाल के घर के बाहर चाकू लेकर पहुंचे और कहने लगे शानू के खिलाफ जो रिपोर्ट लिखवाई है उसे कटवा दो। इकबाल ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। उनका बेटा शाहरुख आया तो उसे भी पीटते हुए चाकू मार दिया।