इंदौर | विजय नगर स्थित पांच सितारा होटल से भोपाल हॉक फोर्स कमांडेंट की प|ी व उनके भाई के पर्स चोरी हो गए। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में संदेही युवक होटल कर्मचारियों की तरह जैकेट में रूम में घुसता दिखा। विजय नगर पुलिस के अनुसार घटना 11 मई की है। अनुज मेहता निवासी स्कीम 54 ने पुलिस को शिकायत में बताया उनके दोस्त कुशल खेमका व उनकी बहन अंकिता, जो भोपाल के हॉक फोर्स कमांडेंट आदित्यप्रताप सिंह की प|ी हैं, शादी में आए थे। कुशल ने बताया होटल के रूम नंबर 1214 में उन्होंने टीवी के नीचे एक बैग रखा था, जिसमें 22 हजार रुपए थे, वहीं उनकी बहन का पर्स भी रखा था, जिसमें गिफ्ट के 30 हजार रुपए थे। वे संगीत पार्टी से लौटे तो दोनों पर्स गायब थे। उन्होंने बताया उन्होंने रूम क्लीनिंग के लिए दरवाजा खुला छोड़ दिया था।