इंदौर| पंचवटी कॉलोनी में वर्कशॉप संचालक के मकान से दो लाख की चोरी हो गई। लसूड़िया पुलिस के अनुसार गंगाराम साहू की सांवेर रोड पर वर्कशॉप है। गुरुवार को वे प|ी को जॉब पर छोड़कर वर्कशॉप चले गए थे। बड़ा बेटा परीक्षा देने गया था। छोटा बेटा दोपहर 2 बजे दोस्त के यहां किताब लेने गया। एक घंटे बाद लौटा तो चोरी हो चुकी थी। चोर सोने-चांदी के जेवरात, 25 हजार रुपए, लैपटॉप आदि ले गए।