इंदौर | यश लुकतुके (3 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के बाद सोहम पटवर्धन (51) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत एनडीपीएस ने न्यू टेलेंट एकेडमी को 10 विकेट से हराकर परमदीप सिंह पठानिया स्मृति अंडर-13 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। न्यू टेलेंट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 76 रन बनाए। जयंत राठौर ने 30 रन का योगदान दिया। आदित्य भंडारी ने 2 विकेट लिए। जवाब में एनडीपीएस ने बिना विकेट गंवाए 80 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। फाइनल सीसीआई और एनडीपीएस की बीच होगा।