पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूरी टेकरी में अवैध झोपड़े हटाने गए निगमकर्मियों पर पथराव, चार घायल

भूरी टेकरी में अवैध झोपड़े हटाने गए निगमकर्मियों पर पथराव, चार घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूरी टेकरी पर अवैध तरीके से बनाए गए झोपड़ों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची तो मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें चार कर्मचारियों को चोट आई है। निगमायुक्त मनीष सिंह के मुताबिक भूरी टेकरी में खाली जमीनों पर झोपड़े बनाए जा रहे हैं। इन झोपड़ों में रात के समय अवैध गतिविधि भी होती है। इन्हें समय रहते नहीं हटाया गया तो बाद में ज्यादा विवाद की स्थिति बनती है, इसलिए इन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की है। हालांकि अभी जहां लोग रहते हैं उन झोपड़े नहीं हटाया है। केवल खाली झोपड़ों को हटाया जा रहा। कार्रवाई के दौरान जिन कर्मचारियों को चोट लगी उनका उपचार करवाकर घर भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...